Daily Horoscope
✕

सोलहवाँ साल शर्माया है

फाल्गुनी

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2014 (16:09 IST)
ND
धूल-धूसरित मटमैला पत्र
बरसों पुरानी संदूक से
कुछ इस तरह निकला
जैसे चंदन के चूर्ण में लिपटा
एक भीना-भीना पल,

हल्के गुलाबी पन्नों पर
अंकित गोल-गोल अक्षर
ऐसे लगे जैसे
माणिक और पुखराज
दमक उठें हो मेरी जिंदगी में।

खत में रची हर इबारत
जो तुमने मेरे नाम लिखी थी,
रातरानी की महकती शाख-सी
मुझ पर ही झुक आई है।

आज जब तुम कहीं नहीं हो,
यह मुड़ा-तुड़ा खत
मेरे सूखे अहसासों में
एक रेशम बूँद बनकर मुस्कुराया है।

आज तुम याद नहीं आए,
तुम्हारा प्यार भी नहीं,
तुम्हारी आँखें भी नहीं
पर वह क्षण
बरबस ही उमड़ आया है,
मेरे दिल के कच्चे कोने में
वही सोलहवाँ साल शर्माया है,

आज एक खिलता हुआ
खूबसूरत लम्हा
खूब याद आया है।
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा