dharma sangrah
✕

विंदा करंदीकर की कविता

बहुरूपिया

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010 (11:59 IST)
ND
सीना चाहिए
फटे हुए जीवन को
खेतों में फैली हुई अनंत
हरी घास की नोंकदार सुइयों से
मेरी दुकान है दरजी की।
धोना चाहिए
सिलवट पड़े फटे वस्त्रों को
मिट्टी के ढेर और काटती हवाओं में
हँसते हुए पसीने से,
पीढ़ियों से मेरा धंधा धोबी का।
उधेड़ना चाहिए
बचकाने पंडितों का कानूनी कसीदा
और चढ़ाना चाहिए
न मिटने वाला नया रंग गहरा लाल,
जिसमें छिप जाएँ
खूनी रक्त के गहरे दाग।
मिट्टी के रंगों वाला मैं हूँ रँगरेज।
सुलझाना चाहिए
क्रांति की कंघी से
बीमार जिंदगी के उलझे हुए बाल,
और सजाना चाहिए
भोली जनता की शर्मीली दुल्हन को,
अनागत से गहरे प्रणय के लिए
मेरे खून में का पुरोहित हटता नहीं
ब्याह रचाने का शौक घटता नहीं।

मराठी से अनुवाद दिनकर सोनवलकर
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार