dharma sangrah
✕

यादों में चहकती गोरैया

फाल्गुनी

Written By WD
Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2011 (11:20 IST)
ND


मेरी यादों के झरोखे में
चहकती है गोरैया
अतीत के झुरमुट से झाँकती हुई
कितने ही सवालों के दाने
बिखेर देती है।

उसकी नन्ही सी चोंच में
शायद मेरा भविष्य था
जिसे नहीं गिराया उसने भूल कर भी

करती रही मैं प्रतीक्षा
उसके गंभीर होने की
मगर वह चंचल-सी रही
हर पल
और एक दिन
मेरी यादों का चहकता हिस्सा बन कर
उड़ गई फुर्र से।
ना कभी वह हो सकी स्थिर
और ना कभी पूरी हुई मेरी प्रतीक्षा।

आज जब झाँकती है गोरैया
मेरी यादों के मखमली झरोखों से
तो ना जाने क्यों
याद आता है वह सब
जब मेरे भविष्य का नाजुक पल
किसी नन्ही चोंच से
बेसाख्ता गिर गया था
लेकिन मैं नहीं उड़ सकी थी फुर्र से
गोरैया की तरह।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया