Hanuman Chalisa
✕

मैंने अपने आँगन में गुलाब लगाए

निर्मला पुतुल

Written By WD
Updated: शनिवार, 6 दिसंबर 2008 (12:29 IST)
WDWD
मैंने अपने आँगन में गुलाब लगाए

इस उम्मीद से कि उसमें फूल खिलेंगे

लेकिन अफसोस की उसमें काँटे ही निकले

मैं सिंचती रोज़ सुबह शाम

और देखती रही उसका तेज़ी से बढ़ना।

वह तेजी से बढ़ा भी

पर उसमें फूल नहीं आए

वो फूल जिससे मेरे सपने जुड़े थे

जिससे मैं जुड़ी थी

पर लंबी प्रतीक्षा के बाद भी

उसमें फूल का नहीं आना

मेरे सपनों का मर जाना था।

एक दिन लगा कि मैं

इसे उखाड़कर फेंक दूँ

और इसकी जगह दूसरा फूल लगा दूँ

पर सोचती हूँ बार-बार उखाड़कर फेंक देने

और उसकी जगह नए फूल लगा देने से

क्या मेरी जिंदगी के सारे काँटे निकल जाएँगे?

हक़ीकत तो यह है कि

WDWD
चाहे जितने फूल बदल दें हम

लेकिन कुछ फूल की नियति ही ऐसी होती है

जो फूल की जगह काँटे लेकर आते हैं

शायद मेरे आँगन में लगा गुलाब भी

कुछ ऐसा ही मेरी जिंदगी के लिए।

साभार : वागर्थ

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें