Daily Horoscope
✕

मीठी अनुभूतियों से भरी तुम

इवान बूनिन

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2009 (13:30 IST)
1933 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित इवान बूनि न (1870-1953) रूसी कविता के एक प्रमुख कवि व कहानीकार माने जाते हैं। उनका जीवन काफ़ी उथल-पुथल भरा रहा। रूस में हुई अक्टूबर क्रांति के बाद वे रूस छोड़कर पेरिस में जा बसे और वहीं उनका निधन हुआ। सोवियत सत्ता के काल में रूस में उनकी कविताएँ लगभग प्रकाशित नहीं हुईं, लेकिन पेरेस्त्रोइका के बाद आज तक उनकी पुस्तकें करोड़ों की संख्या में छपी हैं।

मीठी अनुभूतियों से भरी तुम

NDND
तुम्हारा हाथ
अपने हाथ में लेता हूँ
और फिर देर तक उसे
ध्यान से देखता रहता हूँ

मीठी अनुभूतियों से भरी तुम
आँखें झुकाए बैठी हो

इन हाथों में
तुम्हारा सारा जीवन
समाया हुआ है

महसूस कर रहा हूँ मैं
तुम्हारे शरीर की अगन
और डूब रहा हूँ
तुम्हारी आत्मा की गहराइयों में

और भला क्या चाहिए?
सुखद हो सकता है क्या जीवन
इससे अधिक?

प र, ओ परी विद्रोही!
हम परवानों पर झपटने वाला तूफ़ान
सनसना रहा है जो दुनिया के ऊपर
मौत का संदेश लेकर।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक