dharma sangrah
✕

महापुरुषों को भी झुकना पड़ता है...

- डॉ. रामकृष्ण सिंगी

Written By WD
Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2012 (13:10 IST)
FILE
राम ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर।
अंगीकार किया वनवास चौदह वर्षों का।।

पिता की आज्ञा का तो बस एक बहाना था।
परिवार को विग्रह से और भ्रातृप्रेम को बचाना था।।

वे ही राम पचड़े में पड़े आगे जाकर
सुग्रीव और बाली के, रावण और विभीषण के।

परिणति उभरी एक सर्वविदित कथा बनकर।
दोनों परिवारों पर घुमड़ा सर्वनाश घटा बनकर।।

* * * *

FILE
कृष्ण पड़े कौरव-पांडवों के विवादों में।
शकुनि की कुटिल चालों में, दुर्योधनी प्रवादों में।।

सत्य को विजय दिलाना तो एक बहाना था।
विवादों के साथ आततायियों को मिटाना था।।

वे ही कृष्ण मिटा न सके यादवों के आपसी विवाद,
जो लड़ मरे आपस में, सत्ता के नशे में चूर-चूर।।

कृष्ण अंतत: निराश जा बैठे समाधिस्थ,
इस कुटिल संसार से बहुत दूर, बहुत दूर।।

* * * *

FILE
बाली को धराशायी कर सीख दी क्रुद्ध राम ने।
पापी है वह जो भाई की पत्नी को कुदृष्टि से देखे।।
उसे मारना पाप नहीं, जरूरी है व्यापक हित में।

उन्हीं राम के आगे बाद में सुग्रीव ने,
रख लिया घर में तारा को, विभीषण ने मंदोदरी को।।

* * * *


महापुरुषों को भी झुकना पड़ता है नियति के आगे।
या अपने प्रिय पात्रों के हितों के पोषण के लिए।।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और