manglik dosh calculator
✕

बचपन की बात कुछ और थी

Written By WD
Updated: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2008 (12:24 IST)
- मणिमोहन मेहता
WDWD
बचपन की बात और थी

जब पिता के जूतों में पाँव डालकर

नचते फिरते थे घर भर में

दाएँ पैर का जूता बाएँ में और

बाएँ पैर का दाएँ में

कितना चिल्लाती थी माँ

पिता की मार भी खाई कई बार

जब एक जूता आँगन में

और दूसरा बैठक में मिला...

एक अजीब सा आकर्षण था

पिता के जूतों में

गिरना, पड़ना, चलना सब सीखा

इन्हीं जूतों के सहारे

पर ये सब बचपन की बातें हैं

अब कहाँ इतनी हिम्मत

कि डालूँ पिता के जूतों में अपने पाँव

चलना सीख गया हूँ इसलिए

या फिर चल न सकूँगा इन्हें पहनकर इसलिए

डरता हूँ

NDND
बरसों पुरानी कोई जंग खाई कील

या अंदर ‍छुपे किसी काँटे से

या शायद डरता हूँ

मीलों लंबी उस थकान से

जो अँधेरे की चादर ओढ़े

आराम से पसरी है

जूतों की सुरंग के भीतर

बचपन की बात कुछ और थी ।

साभार : वागर्थ
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत