Hanuman Chalisa
✕

फिर नई उड़ान मिले

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2008 (15:25 IST)
देवमणि पांडेय
WDWD


ये चाह कब है मुझे सब-का-सब जहान मिले,
मुझे तो मेरी जमीं, मेरा आसमान मिले ।


कमी नहीं है सजावट की इन मकानों में,
सुकून भी तो कभी इनके दरमियान मिले ।


अजीब वक्त है सबके लबों पे ताले हैं,
नजर नजर में मगर अनगिनत बयान मिले ।


जवां हैं ख्वाब क़फ़स में भी जिन परिंदों के,
मेरी दुआ है उन्हें फिर नई उड़ान मिले ।


हमारा शहर या ख्वाबों का कोई मक़तल है,
क़दम क़दम पे लहू के यहाँ निशान मिले ।


हो जिसमें प्यार की खुशबू, मिठास चाहत की,
हमारे दौर को ऐसी भी इक जुबान मिले ।


साभार : कथाबिंब

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति