Daily Horoscope
✕

प्रेम-दोहे फागुन के

काव्य-संसार

Written By WD
Updated: रविवार, 28 फ़रवरी 2010 (16:25 IST)
प्रदीप दुबे 'दीप'
ND
फागुन आँगन डाल दी, ऐसी क्या सौगात
पीपल भी करने लगा, बहकी-बहकी बात।

मौसम ने सुलझा दिए, उलझे प्रेम सवाल
इत आँखों में रंग है तो उत लाल गुलाल

देख रहा अपना असर चुपके से मधुमास
छैल-छबीली बन गई, बहकी उम्र कपास

महकी-महकी नींद में, बहके-बहके ख्वाब
तकिए के नीचे रखे, किसने खिले गुलाब

मौसम से बतिया रहा, हँसकर सुर्ख गुलाब
क्यों ना बारहमास का, करवा दो मधुमास

बजे पवन की बाँसुरी, नचे रंगीले फूल
खेत-खेत सरसों नचे, ओढ़े पीत दुकुल

मौसम भी बौरा गया, मिल फागुन के साथ
गिरी छूटकर हाथ से, रंगों की दवात

नहीं चलाई तात ने, कहीं ब्याह की बात
सरसों के भी हो गए अब तो पीले हाथ

गली-गली में बावला, फागुन करे धमाल
इधर गुमी मुंदरी कहीं, उधर गुमा रूमाल

आ हिल-मिलकर बाँट लें, आज मिले जो फूल
मौसम का विश्वास क्या? फिर कब हो अनुकूल।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक