kundali milan
✕

प्रश्नों को लटकाए रोटी

मनोज सोनकर

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2008 (11:36 IST)
NDND
उजड़े गाँव शहर रोते हैं, इधर उधर भटकाए रोटी।
फाँके बढ़ते विष बोते हैं, दिल दिमाग़ चटकाए रोटी।।

दानों से गोदाम भरे हैं, धूप धाम में धान जरे हैं।
तड़प तड़प इन्सान मरे हैं, जीतों को भटकाए रोटी।।


कहीं आग है मौत कहीं है, उबल उबल कर नदी बही है।
कौन ग़लत है? कौन सही है? प्रश्नों को लटकाए रोटी।।

नाना दादा मिलकर बसते, धूप छाँव भी हँसते सहते।
आज अकेले डर कर रहते, रिश्तों को छटकाए रोटी।।

कोढ़ी दौड़े बढ़ती जाएँ, इक दूजे से हैं टकराएँ।
ग़लत लोग अब रंग जमाएँ, मूल्यों को भटकाए रोटी।।

( यह ग़ज़ल हिन्दी के मराल छंद में लिखी गई है। मराल के प्रत्येक चरण में 32 मात्राएँ होती हैं।)

साभार : संबोधन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक