Daily Horoscope
✕

प्यास का हकदार रहने दे

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:07 IST)
- सुरेंद्र चतुर्वेदी
ND

समंदर हूँ मगर तू प्यास का हक़दार रहने दे,
तसल्ली पास रख अपने मुझे बेज़ार रहने दे।

मिलन है चंद लम्हों का बिछुड़ना उम्र भर का है,
मुना‍‍सिब तो यही है बीच इक दीवार रहने दे।

मेरे अहसास रद्दी हो गए हैं सच कहा तूने,
गई तारीख़ वाला ही सही अख़बार रहने दे।

किसी इक मोड़ पे मुमकिन है मैं भी काम आ जाऊँ,
कहानी में कहीं मेरा भी इक किरदार रहने दे।

हैं इस संसार की रस्में तो ज़हरीली हवा जैसी,
बसाया है जो आँखों में वहीं संसार रहने दे।

अगर तू फूल है तो लोग खुद महसूस कर लेंगे,
जु़बाँ से खुशबूओं की अपनी तू इज़हार रहने दे।

इसी की नोंक से मैं दुश्‍मनों का सर कुचल दूँगा,
कलम काफी है मेरे हाथ में, तलवार रहने दे।

साभार- संबोधन

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया