Daily Horoscope
✕

पानी में घिरे हुए लोग

केदारनाथ सिंह की चर्चित रचना

Written By WD
Updated: गुरुवार, 28 अगस्त 2008 (16:27 IST)
‍ ज़िंदगी और मौत का सच प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एक अजीब सी थरथराहट के साथ उभरकर सामने आता है। भयावह मौत कभी बहुत पास से किसी अनजान की तरह गुजर जाती है और मानवता स्तब्ध रह जाती है। और कभी अपने आगोश में इतनी सहजता से जीवन समेट लेती है कि बरसों वे चीत्कार कानों में गूँजती रहती है। लेकिन जीवन नहीं हारता क्योंकि उसका तो दूसरा नाम ही गति है। कोसी में बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ऐसे ही किसी सिहरे हुए क्षण में सुविख्यात कवि केदारनाथ सिंह की कलम से एक मार्मिक रचना झरी थी। यह कविता मौजूदा दौर में बाढ़ से संबंधित सरोकारों को मजबूती से उठाती है। वेबदुनिया के पाठकों के लिए प्रस्तुत है यह प्रासंगिक रचना।

WDWD
पानी में घिरे हुए लो ग
प्रार्थना नहीं करत े
वे पूरे विश्वास से देखते हैं पानी क ो
और एक दिन
बिना किसी सूचना क े
खच्चर बैल या भैंस की पीठ पर
घर-असबाब लादक र
चल देते हैं कहीं औ र

यह कितना अद्भुत है
कि बाढ़ चाहे जितनी भयानक ह ो
उन्हें पानी मे ं
थोड़ी-सी जगह
जरूर मिल जाती ह ै
थोड़ी-सी धू प
थोड़ा-सा आसमा न
फिर वे गाड़ देते हैं खम्ब े
तान देते हैं बोर े
उलझा देते हैं
मूंज की रस्सियाँ और टा ट
पानी में घिरे हुए लो ग
अपने साथ ले आते हैं पुआल की गंध

WDWD
वे ले आते हैं आम की गुठलिया ँ
खाली टी न
भुने हुए चन े
वे ले आते हैं
चिलम और आ ग
फिर बह जाते हैं उनके मवेश ी
उनकी पूजा की घंटी बह जाती ह ै
बह जाती है
महावीर जी की आदमकद मूर्त ि
घरों की कच्ची दीवारे ं
दीवारों पर बने हुए हाथी-घोड़ े
फूल-पत्त े पाट-पटोर े
सब बह जाते है ं
मगर पानी में घिरे हुए लो ग
शिकायत नहीं करत े
वे हर कीमत पर
अपनी चिलम के छेद में
कहीं न कहीं बचा रखते है ं
थोड़ी-सी आ ग
फिर डूब जाता है सूर ज
कहीं से आती ह ै
पानी पर तैरती हुई
लोगों के बोलने की तेज आवाजे ं
कहीं से उठता है धुआ ँ
पेड़ों पर मँडराता हु आ
और पानी में घिरे हुए लो ग
हो जाते हैं बेचै न
वे जला देते है ं
एक टुटही लालटे न
टाँग देते हैं किसी ऊँचे बाँस पर
ताकि उनके होने की खबर
पानी के पार तक पहुँचती रह े
फिर उस मद्धिम रोशनी में
WDWD
पानी की आँखों में
आँखें डाले हु ए
वे रात-भर खड़े रहते है ं
पानी के सामन े
पानी की तरफ
पानी क े खिलाफ

सिर्फ उनके अंद र
अरार की तरह
हर बार कुछ टूटता ह ै
हर बार पानी में कुछ गिरता ह ै
छपाक........छपाक.......!
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया