- लाइफ स्टाइल
» - साहित्य
» - काव्य-संसार
पानी की बूँदों का मन
वंदिता श्रीवास्तव पानी की बूँदों का मनकैसा है?इस प्रश्न को सुनकरसोच में पड़ गए प्रकृति के पालन हार।नन्ही बूँद नेस्वयं उत्तर दियामैं हूँ सब जैसे।सुखी मानव के लिएहीरक अश्रु कण,दुखी मानव के लिए,नमक की डली,प्यासे पंछी के लिए...स्वाति बूँद,फूलों के लिए उनके रंगों की ओस बूँद।शिशु के लिएममत्व का आँचल..प्रेयसी के लिएसजल स्पर्शप्यासे पाहुन के लिएशीतल जल सदृश्य,और आपके लिए...?चंदन का शीतल स्पर्शईश्वर खुश थे... साभार : लेखिका 08