Daily Horoscope
✕

निराला की दो कविताएँ

Written By WD
Updated: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011 (11:37 IST)
ND
* नयनों के डोरे लाल गुलाल-भरे खेली होली
जागी रात सेज प्रिय पति-संग रति सनेह-रंग घोली
मली मुख चुंबन रोली
प्रिय-कर-कठिन-उरोज-परस कस कसक मसक गई चोली
एक वसन रह गई मंद हंस, अधर-दशन, अनबोली
कली सी काँटे की तोली
मधु-ऋ तु रात, मधुर अधरों की पी मधु सुध-बुध खोली
खुले अलक, मुंद गए पलक दल, श्रम सुख की हद होली
बनी रति की छवि भोली
बीती रात सुखद बातों में प्रात पवन प्रिय डोली
उठी संभाल बाल, मुख लट पट, दीप बुझा, हँस बोली।

* रही यह एक ठठोली
जला है जीवन यह
जला है जीवन यह
आतप में दीर्घ काल,
सूखी भूमि, सूखे तरु
सूखे सिक्त आलबाल,
बंद हुआ गूँज, धूल
धूसर हो गए कुंज
किंतु पड़ी व्योम-उर
बंधु नील मेघ-माल।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें