dharma sangrah
✕

नन्हा सा नया सूरज झाँका

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2008 (12:53 IST)
नीति अग्निहोत्री
WDWD
नया यशोगान गाया आकाश ने

जब एक नवीन भोर में

नन्हा सा नया सूरज झाँका

अगवानी में धरा ने

बिछा दिए पलक-पांवड़े

सर्द हवाओं ने प्रणाम कहा

और सूरज की गर्मी को

फैलाया चारों तरफ, ता‍कि

सभी को गर्मी व सुकून मिले

हर नई भोर जोड़ती है

प्रकृति और मनुष्य को एक

अनाम, अलिखित बंधन में सदा

जो जारी रहता आया है सदियों से

जारी रहेगा जब तक जीवन है

जीवन की अगवानी में यह

सारा तामझाम चलता है

हर दिन प्रात: नए संकल्प के साथ

एक नया बोध मिलता है कि

बस जियो और जीने दो ।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया