Hanuman Chalisa
✕

तू चमकती धूप-सी जब

Written By WD
Updated: बुधवार, 24 सितम्बर 2008 (12:01 IST)
योगेंद्र दत्त शर्मा
WDWD
शांत सोई झील सहसा क्षुब्ध सागर हो गई,
एक नन्ही बूँद से ग़लती सरासर हो गई।

जो कहानी सिर्फ़ तेरे और मेरे बीच थी,
एक छोटी भूल से सब पर उजागर हो गई।

छू लिया था धूल ने चुपचाप तेरे पाँव को,
और तेरे पाँव में मेहँदी,महावर हो गई।

वह हवा घर से चली थी नापने आकाश को,
पर ठिठककर रुक गई, तुझ पर निछावर हो गई।

तू चमकती धूप-सी जब आ गई मेरे निकट,
मेरी परछाईं तेरे क़द के बराबर हो गई।

साभार : समकालीन साहित्य समाचार

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया