Daily Horoscope
✕

तुम्हारे जाने का अहसास

फाल्गुनी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:04 IST)
ND
सिर्फ, एक छोटा-सा पल
तुम्हें लेकर आया मुझ तक,
और जैसे मैंने जी लिया एक पूरा युग।

उस एक संक्षिप्त पल में
गु जर ी मुझ पर एक साथ
भीनी हवाओं की नर्म थपकियाँ
मीठी शीतल सावन बूँदें और
बिखरी कच्ची टेसू पत्तिया ँ...

ND
कानों में घुलती रही
तुम्हारी नीम गहरी आवाज
आँखों में चमकती रही
तुम्हारी शहदीया दो आँ ख।

अँगुलियों में महकता रहा
तुम्हारे जाने का अहसास
दिल की गुलमोहर बगिया में
खिली देर तक एक सुहानी आस।

सामने थे तब कितनी दूर थे तुम
अब जब कहीं नहीं हो तब
कितने पास....बनकर खास!
एक मधुरिम प्यास..!
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया