Daily Horoscope
✕

तुम्हारी आवाज का मयूरपंख

फाल्गुनी

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2014 (16:09 IST)
ND
कल तक दुलारता रहा
तुम्हारी
आवाज का मयूरपंख
मेरे शर्माते कानों को,
आज चुभ रहे हैं
उसमें छुपे काँटे
और रिस रहा है
मेरे मन की कच्ची धरा से
बेबसी का लहू,
कितनी बार मैंने चाहा था
कि तुमसे बने
इस बेनाम से रिश्ते को
थोड़ा वक्त दूँ
और सोचूँ कि
रिवाजों के दायरे में
क्या सही है और क्या गलत,
मगर हर बार
चंपई हवा के संग
बेसाख्ता बहकर आया
तुम्हारा भीगा प्यार
और आवाज का
सुकोमल मयूरपंख,

एक मखमली अहसास के तले
खिलती मेरी मुस्कान
फिर कुछ सोच ही नहीं सकी
तुम्हारे सिवा।

आज जब दूरियों के भँवर में लिपटा
मेरा मन
याद करना चाहता है तुम्हें
तो जाने क्यों
मेरे हर अहसास शिथिल हो गए हैं
और मेरे कानों का
गुलाबी रंग उड़ गया है।

आँखों से बहती
खारी और पारदर्शी नमी से
कब तक सिंच पाऊँगी
हमारे संबंधों का
सूखता-झरता बेनाम पौधा?

आओ, आज इसे उखाड़ ही दें।
वक्त की कब्र में
ऐसे कितने ही पौधे दफन हैं
जो जमीन के भीतर लहलहा रहे हैं
मगर मुरझाए से खड़े हैं।
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें