dharma sangrah
✕

तुममें खोकर शांत रहता हूँ

सौ‍मित्र सक्सेना

Written By WD
Updated: मंगलवार, 18 नवंबर 2008 (15:38 IST)
NDND
मैंने तुम्हें कभी

हिलते हुए नहीं देखा है

उस वक्त भी

जब तुम

चित्र से बाहर होती हो

बहुत ठहरी हुई सी

जगह लगती है मुझे

तुम्हारे चेहरे की सतह

मुझे

सोचना नहीं पड़ता है

अपनी देह खोजने के लिए

देखना भी नहीं पड़ता है

इधर-उधर बेचैनी में

प्रतीक्षा के तनाव के सा थ----

मैं अमूर्त हो जाता हूँ

तुममें खोकर

फिर शांत रहता हूँ

घाटी की गोद मे पड़े

एक गोल सफेद पत्थर सा

नदी की हल्की झिल्ली में तर-बतर

ठण्डा

ध्यानमग्न

और गतिमान।

साभार : वागर्थ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया