manglik dosh calculator
✕

तुम कहीं मत जाना..

Written By WD
Published: शुक्रवार, 16 जनवरी 2009 (12:28 IST)
- सीमा पांडे 'सुशी'

NDND
सुबह जब आएगी
माँगेगी पानी और एक कप चाय
भाग-दौड़ करता फिरेगा समय
घर में भगदड़ होगी
तुम कहीं मत जाना..

तुम चली जाओगी तो
किसकी आहट गूँजेगी

सूने पड़े रहेंगे कमरे
तरसेंगे चूड़ियों की खनखनाहट को
छत पर निश्चिंतता से सूखते कपड़े
तरसेंगे अपनी बुलाहट को
तुम कहीं मत जाना...

तुम्हारे जाने से आँगन हो जाएगा उदास
कौवे-चिड़िया कहाँ जाकर बुझाएँगे प्यास
कौन बुहारेगा नीम की जर्द पत्तियों को
कौन करेगा बाहर सारी मायूसियों को
तुम कहीं मत जाना...

तुम्हारे जाने से
सब कुछ हो जाएगा मृतप्रायः
घर की चीजें पड़ी रहेंगी उदास
मानो या न मानो जी घबराएगा
यह घर-घर नहीं रह जाएगा
तुम कहीं मत जाना...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक