पानी की प्यास थी शून्यता का शून्यता पर निशाना था प्यास थी कि कंठ के आसपास थी जिंदगी और मौत के फासले की तरह और कोहरा था कि मिटता ही नहीं था और रास्ता था कि कहीं जाता ही नहीं था और चेहरा था कि कहीं दिखता ही नहीं था मेरे विचारों में मेरे विचारों के बचपन के दिन थे मैं था और भाषा से खेल रहा था मैं था और धर्म से खेल रहा था मैं था और शून्य से खेल रहा था पानी की प्यास थी कुछ कम तो कुछ इतनी अधिक पवित्र कि मैं शत्रु तक से कर सकूँ प्रेम और दे दूँ उस थके हारे को अपना तकिया ताकि दो घड़ी सो सके वह भी सुख से... ।