dharma sangrah
✕

जीने की कोशिश जारी है

Written By WD
Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2009 (18:04 IST)
- चंद्रसेन विराट
NDND
प्रिय किसको भुजपाश नहीं है
इसकी किसे तलाश नहीं है।

जीने की कोशिश जारी है
जीने का अवकाश नहीं है।

अनगढ़ता-सौंदर्य मूर्ति की
तीखी तेज तराश नहीं है।

बँट तो चुकी धरा यह पूरी
बँटा अभी आकाश नहीं है।

फूल नुमाइश में सब शहरी
इनमें ग्राम्य पलाश नहीं है।

चौंके सारे मित्र आधुनिक
मेरे घर में ताश नहीं है।

मेरा कत्ल हुआ, मिल पाई
लेकिन मेरी लाश नहीं है।

सृजन नहीं है किस विनाश का
किस निर्मिति का नाश नहीं है।

जला रही वह आग कि जिसमें
लपटें मगर प्रकाश नहीं है।

वह भी क्या उपलब्धि कि कोई
कहने को शाबाश नहीं है।

इतना मानव-पतन किंतु कवि
दुःखी जरूर, हताश नहीं है।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!