Daily Horoscope
✕

जिंदगी के बिखरे कागज

अंजना बख्शी

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011 (16:38 IST)
ND
बिखरे पड़े हैं कागजात
जैसे एक अबोध के
बिखरे बाल,
जिन्हें वह हाथों से
कंघीनुमा फेरकर, कभी-कभी
ठीक करने की कोशिश करता
और फिर माँग का चीर
कहीं ओर से निकल आता।
उड़ रहे हैं कागज
यहाँ-वहाँ, कोई टेबल के नीचे
जा गिरा है, कोई फर्श पर
बिखरा पड़ा है,
सोचती हूँ कई बार इन्हें
स्टेपलर से एक ही जगह स्टेपल
करके बंडल बना लूँ ....
फिर याद आ जाती है
जिंदगी के बिखरे कागजों की
और उम्र के इस पड़ाव पर
भी जब हाथ में है
डॉक्टर की डिग्री
लेकिन सूखे पत्ते की तरह
इधर से उधर
लुढ़कती जिंदगी।
काश इसे भी स्टेपल
कर पाती ......
उलझनों व संघर्षों के पन्ने
एक बंच में और
माँ की दुआओं की लिस्ट
एक बंच में।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ