1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. जामुनी फूल पर बैठी चिडि़या

Poem | जामुनी फूल पर बैठी चिडि़या

जामुनी फूल
फाल्गुन
NDND
किसी जामुनी फूल पर बैठी
पीले कलर की चिडि़या
नन्ही चोंच में
वक्त को दबाए बैठी है
उम्र के आशियाने में
छुपा देना चाहती है
पर निरंतर बिखरते
साल-दर-साल झरते घोंसले में
नहीं समाता वक्त
और जामुनी फूल मुस्कुराता है
किसी बेवफा की तरह।