dharma sangrah
✕

जख़्म कब तक खुले रखेंगे हम

-बालस्वरूप राही

Written By WD
Updated: शनिवार, 6 दिसंबर 2008 (11:29 IST)
NDND
जो जुलूसों को साथ लाए हैं
सुर्खियों में वही समाए हैं

राहगीरों की बात मत पूछो
वो तो दिन-रात पिसते आए हैं

वक्त ने छीनकर सभी फुरसत
कुछ खिलौने हमें थमाए हैं

संत को लोग ठग समझते हैं
आप धूनी कहाँ रमाए हैं

क्या हुआ खुद से दुश्मनी गर की
हमने कुछ दोस्त तो कमाए हैं

अपनी पाकीजगी दिखाने को
लोग अब खून से नहाए हैं

ढूँढ़िए आग भी कहीं होगी
चंद चेहरे जो तमतमाए हैं

जख़्म कब तक खुले रखेंगे हम
आप अब तक नमक छिपाए हैं

ढूँढ़ जिसकी मची है शहरों में
लोग जंगल में छोड़ आए हैं

इन अँधेरों से पूछना राही
हम भी कुछ रोज टिमटिमाए हैं

साभार : समकालीन साहित्य समाचार

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति