Daily Horoscope
✕

गुरुदेव की रचनाएँ

पुण्यतिथि पर विशेष

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2008 (13:56 IST)
घिर आई आसाढ़ी संध्य ा
WDWD

घिर आई आसाढ़ी संध्या
डूब गया दिन ढल कर।
बंधनहीन वृष्टि की धारा
झर-झर झरती गल कर ।

घर के कोने बैठ विजन में,
क्या जो सोचूँ अपने मन में,
भीगी हवा यूथिका-वन में,
कह क्या जाती चल कर।
आज लहर लहराई हिय में
ढूँढे कूल न पाता
ओदे वन का फूल महक कर
मेरे प्राण रुलाता।

अंधियारी निशि की पहरें ये,
भर दूँ किस सुर की लहरें ले,
कौन भूल, जो सब कुछ भूले,
प्राण आज आकुलतर।
बंधनहीन वृष्टि की धारा
झर-झर झरती गल कर।

सावन के घन गह न
WDWD

सावन के घन गहन मोह से
चुपके पाँव दबा कर,
आए तुम रजनी - से नीरव
सबकी आँख बचा कर ।

आज किए हैं लोचन बंद प्रभात
वृथा पुकार लौट जाता है वात
किसने नंगे नील गगन का गात
कजरारे मेघों से डाला है भर ।

कूजनहीन हरित कानन है
बंद पड़ा है घर-घर
हे एकाकी पथिक, कौन तुम
इस सुनसान डगर पर ।

हे नि:संग मीत मेरे, प्रिय, प्यार
खुला प्रतीक्षा में इस घर का द्वार
सम्मुख से हो स्वप्न सरीखा पार
मत जाओ तुम मुझको यों ठुकरा कर।

फिर आया आषाढ ़
WDWD

फिर आया आषाढ़ गगन में छाया,
मंद पवन में सौंधा सौरभ
पावस का लहराया ।

फिर से मेरा यह बूढ़ा अंतस्तल
लगा नाचने गाने पुलकित चंचल
नए सघन घनश्याम सजल की
देख मोहिनी माया ।
फिर आया आषाढ़, गगन में छाया।

दूर प्रसारी खेतों पर रह-रहकर
छांह मेघ की पड़ती नव तृण दल पर
' आया वह आया' ये रटते प्राण
' आया वह आया' के उठते गान
आकर बसा नयन में मेरे
मन में समुद्र समाया ।

फिर आया आषाढ़, गगन में छाया,
मंद पवन में सौंधा सौरभ
पावस का लहराया।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें