dharma sangrah
✕

गर्म हथेली पर घुलती ओस

रश्मि रमानी

Written By WD
Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2010 (16:08 IST)
ND
थका हुआ सूरज सिमट गया है
रंगों से भरी शाम की आत्मीय बाँहों में
आसमान में बिखरे हैं रंग, ब े पनाह, बेतरतीब,
पाम के पेड़ स्तब्ध हैं
और जंगल से आती हुई हवा चुप।

यह शाम सिर्फ शाम ही नहीं है
अतीत की किताब का
एक फटा हुआ पन्ना भी है
दूर क्षितिज में जहाँ मिल रहे हैं
धरती और आसमान
समंदर खोया है अपने आप में
ND
एक लड़की
अपलक देख रही है
रंगों से नहाए आसमान को
कुतर रही है नाखून
और याद कर रही है बीते दिनों को
ओस की बूँद की तरह
किसी फूल के होंठों पर
घुलने की इच्छा रखने वाली लड़की
घुल गई है
किसी गर्म हथेली पर।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया