Hanuman Chalisa
✕

गरीब की लड़की जानती है

पढ़ना चाहेगी तो ब्याह दी जाएगी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:55 IST)
WDWD
गरीब की लड़की करती है

माँ की हिदायत का पालन भी,

नींद में न आ जाए कोई सपना सलोना,

जिसे पाने को मचल पड़े मन की नदी,

अपने प्रवाह को अनियंत्रित करके।

गरीब की लड़की जानती है सीमाएँ अपनी कि

अव्वल तो कोख में ही मार दी जाएगी,

जी गई तो अनचाही सी दुलार दी जाएगी।

पढ़ना चाहेगी तो ब्याह दी जाएगी।

बोझ-सी, दूजे आँगन उतार दी जाएगी।

गरीब की लड़की, फिर भी झपका ही लेती है

उनींदी पलकें, देखने को सुनहले जीवन की।

सुकुमार सपना क्योंकि बचपन में

दादी की कहानी में सुना था, कि

सपने भी कभी-कभी सच हुआ करते हैं।

साभार : लेखिका 08

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया