Daily Horoscope
✕

क्योंकि मैं आम आदमी हूं

- सुरेश माहेश्वरी शिवम्‌

Written By WD
Published: शनिवार, 21 जनवरी 2012 (16:44 IST)
ND

मैं आम आदमी हूं।
मेरे लिए हर खास आदमी चिंतित है,
पर मेरी चिंता उसे और खास बना देती है।
मैं वहीं का वहीं रह जाता हूं,
क्योंकि मैं आम आदमी हूं!

सारी योजनाओं का केंद्र मैं हूं,
पर योजनाओं के आम का पेड़,
जब फल देने लगता है,
तब उसका स्वाद खास चखता है।
मेरा मुंह खुला का खुला ही रह जाता है-
क्योंकि मैं आम आदमी हूं।

मेरे लिए किया गया चिंतन
चारों कोने चित्त हो जाता है।
और सृजन गहरी निद्रा में लीन,
पुनि-पुनि हर खास के मुंह से,
बजने लगती है आम आदमी की बीन!
क्योंकि मैं आम आदमी हूं!

आम और खास का अंतर मिटाने की कवायदें जारी हैं,
पर इन पर नीयत भारी है।
ये दिखाती हैं, वो लकदक गलियां, जो भ्रष्टाचारी हैं-
पर, मेरी आत्मा मुझे इनसे गुजरने की इजाजत नहीं देती-
इसलिए कि मैं आम आदमी हूं!
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति