Daily Horoscope
✕

कैक्टस खड़ा है मरुभूमि में

Written By WD
Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (07:15 IST)
रजनी यादव
WDWD
मैं कैक्टस की पक्षधर हूँ
क्योंकि
मरुभूमि में भी, अपने काँटों से
पानी संजोए रखने की सामर्थ्य
लुभाती है मुझे।

मुझे भाता है
काँटों से आवृत्त कैक्टस का ऊँचा शीश
जिसे,
वसंत की मदमस्त हवा भी
नत नहीं कर सकी।
गर्म रेतीली झंझा के थपेड़े
जिसकी हरीतिमा कम ना कर सके।
उसने देखे हैं
फूलों के मुरझाए वे रंग
जो
दौलत और सत्ता के चरणों में गिरकर
बदरंग हो गए
और गवाँ दिया अपना स्वत्व
जीवन भर चूर रहे
अपने लिजलिजे सौन्दर्य दर्प में।
उतावले बन
अपना सर्वस्व लुटाते रहे
ऋतुराज पर
क्या स्थायी रख सके अपनी खुशबू?
सुन्दरता, स्वाभिमान?

और कैक्टस खड़ा है मरुभूमि में
अपनी कालजयी मुस्कान लिए
आकाश निहारता
अपने काँटों के सौन्दर्य को,
मानदंड बनाए
औषधीय सेवा के गुणों को समेटे
स्वाभिमान के साथ।

साभार : अक्षरा

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा