manglik dosh calculator
✕

केदारनाथ सिंह को देखते हुए

Written By WD
Published: शुक्रवार, 5 सितम्बर 2008 (11:51 IST)
निशांत
WDWD
केदारनाथ सिंह को देखते हुए
एक बाघ देखा

केदारनाथ सिंह को देखते हुए
एक बाप देखा

केदारनाथ सिंह को देखते हुए
सिर्फ केदार देखा

और कुछ नहीं।


केदारनाथ सिंह को लड़ते हुए

फर्क पड़ता है, केदार
तुमने जहाँ लिखा है ' प्यार'
वहाँ लिख दो सड़क''
फर्क क्या पड़ता है

बस्ती में एक लड़की
रस्सी से झुलते हुए पाई जाती है, केदार
उसके प्रेमी ने कहा था
फर्क नहीं पड़ता
यह मेरे युग का मुहावरा है।

तुम्हारी आँखों में बैठा हुआ सच
मेरी आँखों में बैठे हुए सच जैसा नहीं है,
केदार ,फर्क पड़ता है ।

साभार : तद्भव

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक