dharma sangrah
✕

काश, वो फिर से जुड़ जाएँ

बुद्धिसेन शर्मा की ग़ज़ल

Written By WD
Updated: रविवार, 22 मार्च 2009 (16:31 IST)
NDND
चाँद-सूरज की तरह और न सितारों की तरह,
हम हैं रोशन किसी दरिया पे चिराग़ों की तरह।

रू-ब-रू उसके कोई राज़ छुपा भी न सकूँ,
मैं इबारत की तरह वह खुली आँखों की तरह।

चंद अपने हैं जो तकलीफ बहुत देते हैं,
खुद निकल जाएँगे हिलते हुए दाँतों की तरह।

काश निकले कोई सूरत कि वो फिर से जुड़ जाएँ,
गिर के बिखरे हैं जो मिट्टी के खिलौनों की तरह।

बात-ही-बात में ये लोग चटख उठते हैं,
जंगली आग में जलते हुए बांसों की तरह।

अभी आकाश पे जी भर के चमक ले सूरज,
रात फिर तुझको बिखर जाना है तारों की तरह।

बस यही लगता है हम लूट लिए जाएँगे,
जब हमें मिलते हैं कुछ लोग फरिश्तों की तरह।

सबकी आँखों को भले लगते हैं हँसते हुए फूल,
घर से स्कूल को जाते हुए बच्चों की तरह।

कोई तहरीर जो अश्कों से लिखी जाती है,
वह अमिट होती है माथे की लकीरों की तरह।

अपने साँचे में कोई ढाल रहा है मुझको
व न ख्वाबों की तरह है न ख़यालों की तरह ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया