kalsarpa dosh calculator
✕

और अभी कितने हैं दूर?

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 सितम्बर 2008 (15:30 IST)
वेदव्यास

ND
और अभी कितने हैं दूर
किरणों में डूबे वे गाँव
जहाँ सभी इच्छा के पुत्र
खोज रहे अपना अस्तित्व
बहुरंगी दृष्टि के चक्र
परिवर्तित अर्थों के बीच,
अपने को कहते जो पूर्ण
लगते हैं बोने-भयग्रस्त
बीत रहे सारे दिन व्यर्थ
सिमट रहे सूर्यमुखी द्वार,
कुछ भी कह पाने से पूर्व
चुक जाते सारे युगमान

पश्चिम के बिखेर रहे सूत्र
रक्त सने समया संकेत,
धुंधले जब पड़ते विस्तार
सीमित हो जाती है सृष्टि
चिंतन जब थके हुए हों
परिभाषा बदलेगा कौन,
अविरल कोलाहल के बीच
उभर नहीं पाते दायित्व
और अभी कितने हैं दूर
महकते गुलाबों के स्वर
जहाँ सभी इच्छा के पुत्र
खोज रहे कस्तूरी गंध।

साभार: कथाबिंब

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया