dharma sangrah
✕

ओ मेरे दिव्य पुरुष!

Written By WD
Updated: रविवार, 8 मार्च 2009 (15:14 IST)
संज्ञा सिं ह
NDND
स्त्री हूँ मैं
पुरुष-मन का अनुराग बनकर
पल-पल फैलना चाहती हूँ मैं
आक्षितिज
ओ मेरी पृथ्वी!
तुममें समा जाना चाहती हूँ मैं
फिर-फिर हरियाली बनकर
उगने के लिए
ओ मेरे सूर्य!
तुम्हारी संज्ञा बन जाना चाहती हूँ मैं
प्रकाश और गरमी से भरी हुई
अनन्त यात्राओं पर चलने के लि ए।

दो
तुम्हारे देखते ही
नदी में हलचल हुई
पाँव-पाँव चलने लगा पानी
तुम्हारे मुस्कुराते
खिल गया स्त्री-मन
छूता हुआ तुमको
तुम्हारे बोलते ही
रोशन-रोशन होने लगा सब-कुछ
NDND
हँसने लगी धूप, छिटकने लगे शब्द।
ओ मेरे दिव्य पुरुष!
इस तरह समर्पित हो रहा है
पूरा स्त्रीत्व तुम्हारे आगे
जबकि बहुत जरूरी है हमारे लिए
' अदर्शनम्‌ मौनम्‌ अस्पर्शम्‌'
' धम्मं शरणं गच्छामि' का
उच्चारण कर रही हैं मेरी माँ यहीं-कही ं।

साभार- कल के लिए
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें