kundali milan
✕

ओ, ईद के सरल चाँद

फाल्गुनी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:03 IST)
ND
ओ, ईद के सरल चाँद
क्यों है इतना कठिन
तुम्हारा दीदार,

मेरे दिलबर की तरह
तुम हो या वो तुम्हारी तरह
कहना मुश्किल है
तुम्हारी धुँधलाती झलक की तरह।

वैसे एक ही तो बात है
तुम दोनों को ही
आकाश में होकर भी नहीं दिखना है
तुम दोनों को ही मेरे होकर भी
मेरे नहीं हो सकना है।

या खुदा, मत भेज फरिश्तों को
मुझ तक
नहीं पूरी कर पाएँगे वे मेरी फरियाद
नहीं ला सकेंगे वे उसे मेरे पास।

जिसके दिल में नहीं बचा
अब कोई कोना भी उदास
नहीं आती जिसे मेरी याद
अब कभी नहीं लौटेगा
जो बनकर मेरी प्यास।

ओ, ईद के सरल चाँद
तुम्हारा हल्का सा खुमार
आँखों में चढ़ा रहा शब भर,
वैसे ही मेरा चाँद रुका रहा
काँपती दुआओं में
थरथराते लब पर।

पलकों के खुलन े पर,
हथेलियों के जुड़ने पर
आँसुओं के बहने पर
हर बार बस याद आया
वही एक प्यार
ओ, ईद के सरल चाँद
क्यों है इतना कठिन
तुम्हारा दीदार?
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक