1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

ऐतिहासिक फासले

कुंवर नारायण

ऐतिहासिक फासले कविता  कुंवर नारायण
ऐतिहासिक फासले
अच्छी तरह याद है

तब तेरह दिन लगे थे ट्रेन से
साइबेरिया के मैदानों को पार करके
मास्को से बाइजिंग तक पहुँचने में।

अब केवल सात दिन लगते हैं
उसी फासले को तय करने में −
हवाई जहाज से सात घंटे भी नहीं लगते।

WDWD
पुराने जमानों में बरसों लगते थे
उसी दूरी को तय करने में।

दूरियों का भूगोल नहीं
उनका समय बदलता है।

कितना ऐतिहासिक लगता है आज
तुमसे उस दिन मिलना।
साभार : तद्भव.कॉम