kundali milan
✕

एक दिन मिलूंगा ईश्वर से

Written By WD
Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2012 (15:11 IST)
FILE


- अशोक कुमार पाण्डेय

चांद में बैठी अम्मा से बतियाऊंगा एक दिन
सूरज से कहूंगा कि भैया सुस्ता लिया करो बीच-बीच में
धरती से आकाश तक तान दूंगा एक कनात
जहां सारे तारे सुस्ताएंगे सारे दिन
और बच्चे आकाशगंगा में डुबकियां लगाएंगे
एक दिन कहूंगा समुद्र से
कि उतर आए मोहल्ले के नल में
पहाड़ों से कहूंगा कि इन गर्मियों में
रह जाएं यहां महीने दो महीने
हवा से कहूंगा कि छुअम-छुआई खेले बच्चों के साथ
जंगलों से कहूंगा कि चले आएं हमारी बालकनी तक
एक दिन कहूंगा किताबों से
कि‍‍ बिखरा दें हमारे आंगन में
दुनिया के सारे रोचक किस्से
एक दिन मिलूंगा ईश्वर से भी
देखूंगा गरम चाय पीते हुए अब भी सुड़कता है वह
या कि बिना डाले प्याली में गड़प लेता है बेआवाज
हाथ मिलाएगा तो थोड़ा ज्यादा दबाते हुए कहूंगा उससे
छोड़ जाए सारे जादू हमारी छत पर
बच्चे बोर हो रहे हैं गरमी की छुट्टियों मे ं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा