kalsarpa dosh calculator
✕

उसे मैं याद रहता हूँ

कृष्ण सुकुमार

Written By WD
Updated: सोमवार, 22 दिसंबर 2008 (11:46 IST)
NDND
मुझे काबिल बहुत समझा गया मक्कार रहने तक
सुधरने पर सजाएँ दी गईं इंकार रहने तक

दिया उसने मुझे एहसास अपनापन भरा लेकिन
मुझे उसकी तरफ उसके लिए तैयार रहने तक

मिटे जब फासले तो जानना ही हो गया मुश्किल
उसे थोड़ा-बहुत समझा गया दीवार रहने तक

न जाने कौन से एहसान में दबकर हमेशा वो
मुझे बरदाश्त करता है मेरे बेज़ार रहने तक

ख़रीदे और बेचे जा रहे हैं आपसी रिश्ते
सभी संबंध कायम मगर बाज़ार रहने तक

हमेशा दोस्ती में जान की बाजी लगाता हूँ
मगर मैं साथ देता हूँ फ़क़त खुद्‍दार रहने तक

वो कायल है ज़ियादा ही मेरी तीमारदारी का
उसे मैं याद रहता हूँ मगर बीमार रहने तक

साभार : प्रयास

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत