dharma sangrah
✕

उन्माद के गर्त में

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:13 IST)
संगीता श्रीवास्त व
WDWD

आ ज
फुरसत के क्षण पाते ही
मेरे मन का बौना बढ़ाने लगा है
अपना आका र,
जिसने
आच्छादित कर लिया है मेरे विवेक को
तभी तो
मन करता है, कुछ दिन और बंद रहता
हम अपनी व्यस्त दिनचर्या के बदले
सपरिवार टीवी के सामने बैठ
लोगों के जुनून को देखते रहत े,
आश्चर्य है
लोगों के बहते खून को देखकर
करूणा या वीभत्सता का अनुभव नहीं होता
एक रोमांच या कौतुहल का अनुभव होता है
जैस े,
किसी डरावनी या हॉरर मूवी को देखने का
सुख प्राप्त हो़,
‍ और फिर भी हम
अपनी आत्मा को सुख पहुँचाने के लिए कर
पाएँ परोपकार और समाज सेवा?
अपनी प्लेट के गरमागरम पकोड़ों और चाय
की चुस्कियों के सामने
कहाँ याद आती है भूख से परेशान होते बच्चों की
रिमझिम बारिश और ग़ज़लों की मधुरिमा के बीच
कहाँ याद आती हैं बीमारों की कराहटें?
और ऐसी यादें हम सहेजें भी क्यों?
उस भीड़ में कोई हमारा अपना तो घायल हुआ नहीं
दूसरों के दुख पर हम कैसे दुखी हों?
यही दूसरों का दुख-
पराएपन का यही अहसास तो ले जाता है हमें पाशविकता की ओर
नहीं तो हर समय
मदद के लिए बढ़ते हाथों में क्यों होते पत्थर?
क्यों किसी का बहता खून
हमारे दिलों में करूणा की जगह
उत्साह का संचार करता?
क्यों हम कैद होते अपनी 'मैं' की भावना में?
और फिर मानवता के सारे सबक पुन: याद
करते हैं?
जो बहना चाहिए हमारे लहू में
उसे हम देखना चाहते हैं अखबारों की
सुर्खियों में
टीवी के परदों पर
क्यों हम बढ़ते जाते हैं समष्टि से व्यष्टि की ओर
क्यों नहीं हमारा हर कदम होता!
व्यष्टि से समष्टि की ओर!! *

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया