dharma sangrah
✕

आओ दीप जलाकर खुशियाँ मना लें

यास्मीन हुसैन 'कवँल'

Written By WD
Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2010 (11:00 IST)
ND
आओ दीप जलाकर खुशियाँ मना लें।
घर-आँगन को खुशनुमा बना लें॥
अपना घर ही दोस्तों क्यों जगमगाएँ।
आओ उस निर्धन का भी घर सजा दें॥

देश को एकता का पाठ पढ़ा दें।
पुराने दौर सा साहस दिखा दें॥
जैसे एक होकर अँगरेजों को भगाया।
आओ मिलकर देश-द्रोही मिटा दें॥

पलट कर रख दें वो सत्ता जो लड़ाएँ।
दीपावली में ऐसे हर रावण को मिटा दें॥
जगमग-जगमग है शाम बहुत गजब है।
आओ मीठी आवाज में प्यारा गीत सुना दें॥

ये हरियाली सब के लिए है!
ये दीपावली सब के लिए है।
ये संदेश जन-जन तक पहुँचा दें॥
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में भाई-भाई।
आओ मिल कर भ्रष्टाचार मिटा दें॥

दीप से दीप जला कर राम कसम कहते हैं।
प्रेम और शांति का पैगाम देंगे।
खुशियों के हर घर दीप जला देंगे।
चारों ओर का अँधेरा मिटा देंगे॥
मिटा देंगे हम भ्रष्ट नेतागिरी।
महात्मा गाँधी की सीख सिखा देंगे॥

कोई बाग-बगीचा हमको न मिले न सही।
ईश्वर-अल्लाह कीचड़ में भी 'कवँल' खिला देंगे॥
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया