Hanuman Chalisa
✕

आँगन में जैसे खिली धूप हो

हेमलता गोड़बोले'सरोजिनी'

Written By WD
Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2010 (15:28 IST)
ND
किस तरह उसको घर हम कहें
जिसमें हो कोई खिड़की नहीं
सूने आँगन में कोई कैसे रहे
खिलखिलाती जहाँ कोई लड़की नहीं
मैं तो भोली थी और मैं तो अंजान थी
एक दिन एक मुझको नियामत मिली
एक नन्हीं कली मेरे घर में मिली
फूलों के पराग से थी वो सनी
स्वर्ग की अप्सरा सी वो लगे
मुस्कुराए तो जैसे कि हो रोशनी
वो हँसे तो अमावस में हो चाँदनी
मेरा खुद का तो जैसे नया रूप है
मेरे आँगन में जैसे खिली धूप हो
जरा-जरा सी बात पर ठुनकती है वो
पिता के लिए हिरण का छौना है वो
भाई का प्यारा खिलौना है वो
पड़ोसियों को प्यार की तस्वीर वो लगे
मेरे लिए वो ख्वाब की ताब ी र वो लगे
दुनिया भर की बातों का खजाना है वो
सवालों जवाबों का कारखाना है वो
ND
वो नाजुक कली है मेरे बाग की
चलती, फिरती निशानी है अनुराग की
उसे इस तरह से बनाना मुझे
चालाक दुनिया से जो लड़ सके
कितनी मुश्किल आए मगर
तरक्की और घर का उजाला बने
रूप नारी का सबसे निराला बने
सब पूछे भला किसकी लड़की है ये
इतरा क र, शरमा क र, मुस्कुराकर कहूँ
मेरी लड़की है ये।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया