Daily Horoscope
✕

अवरोह बहता आता था पानी की तरह

भीमसेन जोशी के गाए राग को सुनने की स्मृति

Written By WD
Published: बुधवार, 5 नवंबर 2008 (14:43 IST)
NDND
संगीत संसार के लिए यह क्षण आनंद की रागिनी में डूब जाने का है। शास्त्रीय संगीत के विलक्षण कलाकार पंडित भीमसेन जोशी भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किए जाएँगे। कवि मंगलेश डबराल ने उन पर सुंदर भावपूर्ण रचना लिखी है। वेबदुनिया पाठकों के लिए प्रस्तुत है मंगलेश डबराल की संवेदनशील रचना :

राग दुर्गा

एक रास्ता उस सभ्यता तक जाता था

जगह-जगह चमकते थे उसके पत्थर

जंगल में घास काटती स्त्रियों के गीत पानी की तरह

बहकर आ रहे थे

किसी चट्टान के नीचे बैठी चिड़िया

अचानक अपनी आवाज से चौंका जाती थी

दूर कोई लड़का बाँसुरी पर बजाता था वैसे ही स्वर

एक पेड़ कोने में सिहरता खड़ा था

कमरे में थे मेरे पिता

अपनी युवावस्था में गाते सखि मोरी रूम-झूम

कहते इस गाने से जल्दी बढ़ती है घा स

सरलता से व्यक्त होता रहा एक कठिन जीवन

वहाँ छोटे-छोटे आकार थे

बच्चों के बनाए हुए खेल-खिलौने घर-द्वार

आँखों जैसी खिड़कियाँ

मैंने उनके भीतर जाने की कोशिश की

देर तक उस संगीत में खोजता रहा कुछ

जैसे वह संगीत भी कुछ खोजता था अपने से बाहर

किसी को पुकारता किसी आलिंगन के लिए बढ़ता

बीच-बीच में घुमड़ता उठता था हारमोनियम

तबले के भीतर से आती थी पृथ्वी की आवा ज

वह राग दुर्गा था यह मुझे बाद में पता चला

जब सब कुछ कठोर था और सरलता नहीं थी

जब आखिरी पेड़ भी ओझल होने को था

और जगह-जगह भटकता था सोचता हुआ वह क्या था

जिसकी याद नहीं आई

जिसके न होने की पीड़ा नहीं हुई

तभी सुनाई दिया मुझे राग दुर्गा

सभ्यता के अवशेष की तरह तैरता हुआ

मैं बढ़ा उसकी ओर

उसका आरोह घास की तरह उठता जाता था

अवरोह बहता आता था पानी की तरह।


( साभार : आवाज भी एक जगह है)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति