Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे पर कविता : वेलेंटाइन के मौसम में

रीमा दीवान चड्ढा
दिल ही दिल बिक रहे
प्यार का चढ़ा खुमार 
जिसका टूटा दिल बेचारा
पड़ गया वह बीमार
वेलेंटाइन के मौसम में
मजनुओं की घूम रही टोली
कोई मना रहा दीवाली
तो कोई लैला किसी की हो-ली
 
इश्क का जुनून
हर एक के सर चढ़ बोला
किसी ने किया प्रपोज़
किसी ने दिल न खोला
 
हाथों में हाथ लिए घूम रहीं
बगीचे में जोडियां बेशुमार
महबूबा को दिया किसी ने गुलाब
किसी ने पूरा किया इकरार
 
मुहब्बत के रंग में रंगा है मौसम
वासंती है हवा वासंती है नज़ारे
जवां मन की बात तो निराली है
बूढ़ों के भी नयन हो रहे कजरारे
 
मदन के चल रहे बाण हर तरफ
नयनों की चितवन बोल रही
कहीं व्हाट्स अप ने दिल खोला
तो कहीं ई मेल से बात कही
 
कहीं मौन संकेत किए जा रहे
कहीं अंखियों से मन का भेद खुला
बहुत शोर करते रहे जो साल भर
हाथों में उनके सॉरी का पर्चा मिला
 
सात दिनों का वेलेंटाइन त्योहार
जवां दिलों का अपना हो गया
प्रेम के किस्से कहानियों का अब
बहुतों का पूरा सपना हो गया
 
ऋतुराज बसंत के आगमन पर
यहां न कोई चहका न महका
वेलेंटाइन के नाम पर देखो
प्रेम चहुं ओर है बहका बहका
 
पूरब और पश्चिम भेद नहीं अब
ग्लोबलाइज़ है यह दुनिया
वासंती पर्व हो या वेलेंटाइन
प्रेम की दीवानी है यह दुनिया.... 
 
                           
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

अगला लेख