Hanuman Chalisa
✕

कान्हा के हैं रूप अनेक, देखु मैं कौन सा रूप

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (14:54 IST)
Poem on Shri Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण पर लाखों लोगों ने कविता, गजल, दोहे, लेख, कहनी, पद्य और श्लोक आदि लिखे हैं। उन्हीं में से एक कविता आप यहां पढ़ें। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के अनेक रूपों का सुंदर वर्णन किया गया है। इसमें भगवान कृष्ण के गुण और चरित्र का वर्णन देखने को मिलता है।
 
- कवयित्री: आरती प्रजापत
 
कान्हा के हैं रूप अनेक, देखु मैं कौन सा रूप
मन को भावे तेरा लड्डू रूप, पर मन बहलाए तेरा मनमोहन रूप।। 
कभी लगता जैसे मेरा सखा सा है, तो कभी प्रेमी ये मुरली मनोहर रूप।।
 
कभी लगता बलदाऊ है, तो कभी छोटा बाल ये यशोदा नंदन रूप।।  
कभी माखन चुराए चोर सा रूप, तो कभी मटकी फोड़े नटखट सा रूप।।
 
चिर चुराए छलिया सा रूप , शिकायते घर लाए बदमाशी वाला रूप।।
गैया चराने जाए वो ग्वाला रूप, दोस्ती निभाए वो सुदामा का सखा वाला रूप।।
  
राधिका के प्रेमी वाला रूप और राधा के प्रेम में वो बावरे वाला रूप।। 
रास रचाए वो मनमोहक रूप, मुरली से सबको नचाए वो बिहारी वाला रूप।।
 
गोवर्धन उठाए वो आदर्श रूप, इंद्र के क्रोध से गांव बचाए वो रक्षक वाला रूप।। 
दुष्टों को मार गिराए, कंस के काल वाला रूप।। 
रुखमा से ब्याहे वो द्वारकादिश रूप, सबका सम्मान करे वो पुरुषोत्तम रूप।  
 
चिर बढ़ाए द्रोपदी का वो वासुदेव भ्राता वाला रूप, युद्ध रुकाने को शांतिदूत वाला रूप।। 
अर्जुन के सारथि रथ हकैया वाला रूप, गीता ज्ञान सुनाया वो महान विचारों वाला रूप।।
 
सुदर्शन चक्र उठाए धर्म कि राह दिखने वाला रूप, महाभारत जिताए वो धर्मी रूप।। 
बर्बरीक को अपना नाम दिया वो खाटू श्याम वाला रूप, सबको अपना माने वो दिन दयाल वाला रूप।।  
 
और ना जाने कितने रूप है तेरे किस किस का वर्णन करूं।। 
तेरे है हज़ार रूप और है सभी पावन रूप।। 
मन को भावे तेरा लड्डू रूप, मन बहलाए तेरा मनमोहन रूप ।। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख