Hanuman Chalisa

कमसिन कुंवारी, प्रकृति हमारी

रोचिका शर्मा,चेन्नई
 
प्रकृति कर रही चीत्कार, न बदलो मेरा स्वरूप 
हरियाली के श्रृंगार बिन, हो रही मैं कुरूप
 
नाग कंक्रीट के शहरों में, डस रहे हैं जंगल
नीड़ तोड़ के चिड़ियों के, न हो सकेगा मंगल
आधुनिकता के मोह, में भूल रहे संस्कार
प्रदूषण सर्वत्र फैल रहा, न शीतल मंद बयार
 
सूर्य भी गुस्साया है, बढ़ा रहा है ताप
भूतल तवे सा तप रहा, ज्यूं दे रहा हो श्राप
 
नदियां रस्ता भूल गईं, सूखे हैं पोखर, ताल
चहुं ओर है फैल रहा, प्लास्टिक का मायाजाल
 
रेत बन-बन सरक रहे,चोटियां और शिखर
नित-नई आपदा, जन-जीवन रहा बिखर 
 
सागर की लहरें भी अब, बन रहीं तूफान
बस्तियां सब डूब गईं,रह गया सुनसान
 
वृक्ष बिना जीवन है असंभव,सब लो इतना जान
कमसिन कुंवारी प्रकृति हमारी,कर लो इसका सम्मान 
 
आओ सब ये कसम उठाएं, इक-इक पौध हर जन लगाएं
न उजड़े श्रृंगार गौरी का, इक-इक गहना दुल्हन को पहनाएं... 
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य