Hanuman Chalisa
✕

मां को समर्पित हिन्दी कविता : मां! तुम याद बहुत आती हो...

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (11:38 IST)
'मां! तुम याद बहुत आती हो
जब मैं संकटों में घिरकर
नीले अम्बर को निहारता हूं
तुम तारा बनकर टिमटिमाती हो
दूर गगन में कहीं दिख जाती हो।'


 
'मां! तुम याद बहुत आती हो
जब जीवन के झंझावातों में
परेशान हो, निराश हो निढाल हो जाता हूं
तुम थपकी बनकर आती हो 
लोरी खूब सुनाती हो'
 
'मां! तुम याद बहुत आती हो
वैसे तो मेरी सफलता के हैं
कोटि-कोटि ग्राहक
लेकिन जब भी मैं पराजित हो जाता हूं
तुम मेरी हार को हंसकर स्वीकारती हो
मुझे फिर से निष्ठा, कर्म और आत्मविश्वास का
अमृत पिलाती हो, खड़ा होना सिखाती हो' 
 
'मां! तुम याद बहुत आती हो
जीवन के झंझावात तमाम कंटकों में
तुम मुझे गुलाब बन मुस्कुराना सिखाती हो
निश्छल, निर्मल, निर्झर, पावन गंगा-सी
तुम मेरे जीवनपथ में बहती जाती हो'
 
'मां! तुम याद बहुत आती हो
पतित-पावनी बनकर तुम
मेरे जीवन को संबल दे जाती हो,
पतझड़ के मर्मघात से बसंत बहार आता है
ऐसा विश्वास मेरे जीवन के हर पल में जगा जाती हो' 
 
'मां! तुम याद बहुत आती हो'। 
 
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख