Daily Horoscope
✕

वर्तमान परिस्थितियों पर कविता: करना होगा थोड़ा इंतजार !

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (14:03 IST)
नहीं है ठीक समय अभी
करना होगा थोड़ा इंतजार
होने के लिए खुश या फिर
दिखने के लिए उदास
चुनना होगा कोई और वक्त
इस एक जरूरी काम के लिए !
 
समझाना होगा और भी लोगों को
मसलन, वह बच्चा जो जा रहा है
किसी मोटर गैराज पर
काम के लिए, बांधें टिफिन
कद से ऊंची साइकिल पर
या फिर खड़ा है जो उदास-सा चौराहे पर
भींचे हुए मुट्ठियां अपनी
दिहाड़ी मिलने के इंतजार में
या वह जो बेच रहा है सब्जियां और फल
बदल कर नाम अपना बड़े मोहल्लों में !
 
समझाना होगा इन सब लोगों को-
बना रहे हैं लिस्टें पार्टी के लोग
रखे हुए हैं नजरें उन पर
मुस्कुरा नहीं रहे हैं जो बिलकुल भी
या खड़े हुए हैं चुपचाप कोनों में
कर रहे हैं बातें अपने आप से !
मान लिया जाएगा बे-मुरव्वत-
रच रहे हैं ये कोई संगीन साजिश
षड्यंत्रकारी हुकूमत के खिलाफ
उखाड़ फेंकना चाह रहे हैं सरकार को !
 
ठीक नहीं है मौसम अभी
करना होगा इंतजार किसी और वक्त का
मर्जी से होने के लिए खुश या उदास !
वक्त आएगा जरूर हम सबका भी
हो गए हैं सूर्य भी अब उत्तरायण
खबर तो बसंत के आगमन की भी है
देखना ! बदलने वाला है अब बहुत कुछ !
लौटने वाली हैं खुशियां
नहीं होना पड़ेगा ज्यादा उदास !
बस करना होगा थोड़ा इंतजार !
लेखक के बारे में
श्रवण गर्ग
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख