Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : इंतजार

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
दुआएं करते हैं 
घर में किलकारी सुनाई दे
जन्म लेता है जब घर में कोई 
तुतलाहट बोली में हम 
हो जाते हैं बच्चों के संग बच्चे 
उन्हें अपने हाव भाव से 
हंसाने का प्रयत्न करते हैं 
 
हर धर्म की मां उसे 
खिलाती /प्यार करती 
और गोदियों में ले जाती कभी इस घर 
कभी उस घर 
इससे हो जाता घरों में सुखद वातावरण
 
एक घर में उदास बेठी मां से 
उदासी का कारण पूछा 
तो किसी ने बताया कि -
इनकी बिटिया को क्रूर लोगों ने 
गर्भ में ही मार दिया
जब से उदास है
सामने घर में खेल रही 
बिटिया में 
अपनी बिटिया का अक्स देखती मां
मन ही मन कहती 
मेरी बिटिया जीवित होती तो 
आ जाती मेरे घर में भी खुशियां 
और हो जाती मेरे चेहरे से 
उदासी काफूर 
 
खुशिया छीनने 
चेहरे पर उदासी लाने वालों को 
कब कड़ी सजा मिलेगी 
कई मांओं को इसका इंतजार है 
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख