Hanuman Chalisa
✕

"मां" को समर्पित कविता

Written By WD
Updated: बुधवार, 25 मई 2016 (11:53 IST)
पुष्पा परजिया 
मां जैसी जन्नत जिनके पास होती है, वो नसीबों वाले हैं
याद बड़ी तड़पाती है जब वो पास न होकर दूर होती है 
मां के ऋण से उऋण न हो पाए कोई क्यूंकि एक,
मां ही तो है जो हर बच्चे की तकदीर होती है  
 
बच्चे की आने वाली मुश्किलों का अंदाजा
जिसे सबसे पहले हो उन मुश्किलों को
दूर करने वाली मां ही पहली होती है  
दिलों जान से चाहती है
खुद को कुर्बान करती बच्चों पर 
वो सिर्फ और सिर्फ मां ही होती है 
 
जब-जब नजर से दूर होता 
उसका कलेजे का टुकड़ा 
दिन और रात सिर्फ 
उसकी ही आंखें राह तकती है 
 
जैसे ही देखा बच्चे को  
मां की बांछें खिलती हैं   
हर खुशी हर गम उसका   
उसकी जान बच्चे में ही होती है
 
न देख सकती उदास 
अपने कलेजे के टुकड़े को वो
सर पर बारंबार हाथ फिर, 
फिराकर रोती है  
 
दुनिया के हर दुख झेलकर भी  
अपने बच्चे के दामन को 
वो खुशियों से भरती है  
 
बड़े होकर संतान भले ही  
भेजे वृद्धाश्रम उसे, 
या करे तनहा फिर भी
"मां" दुआएं ही देती हैं 
 
इसलिए तो लोग कहते हैं
संतान हो जाए कुसंतान पर
माता कुमाता कभी "ना" हो सकती है 
 
भर देना ऐ संतान, गंगा-सी मां की झोली में तुम खुशियां
तीर्थ तेरा घर पे तेरे है 
आंसुओं से कभी उसके नयन तू ना भीगने देना ,
न देना दान मंदिरों अनाथालयों में तुम 
सिर्फ मां की दुआओं से ईश्वर को रिझा लेना
शत शत वंदन, शत शत वंदन तेरे चरणों  में  
ओ ...मां .. मां.. मां ..
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख