Hanuman Chalisa
✕

हिन्दी कविता : इन्कलाब

Updated: शनिवार, 14 मई 2016 (16:13 IST)
भगवान-भास्कर की प्रखर धूप के सामने
मुस्कराती हुई एक अट्टालिका खड़ी है
 
प्रणाम कर सभी भगवान सूर्यदेव को
छिप गए हैं सभी एयरकंडीशन की छांव में
 
उसके सामने खड़ी है एक महिला श्रमिक
अपने कार्य में आज हुई व्यस्त है
वस्त्र उसके हो चले अस्त-व्यस्त हैं
कर दिया भगवान भास्कर को निरस्त है
 
मुस्कुराती हुई, खिलखिलाती हुई
कहानी भूमि पर स्वेद-बिंदु टपकाती हुई
 
देर ही है चैलेंज वह भगवान के प्रताप को
आमंत्रण दे रही एक इन्कलाब को
 
इन्कलाब एक श्रमिक और आम आदमी के पक्ष में
इन्कलाब उस भगवान के खिलाफ
 
जो हो गया है आज मूक और बधिर
जो बंद हो गया है सोने-चांदी की दीवारों में
 
नहीं सुनाई पड़ती जिसे असहायों की आवाजें
भूखे और नंगों के लिए जिसके बंद हैं दरवाजे
 
टपकते हुए उसके स्वेद-कणों से निकल रही चिंगारी
अराजकता और असमानता की जो खत्म कर देगी बीमारी
 
बार-बार गाती रहती है वह यह गीत
हे ईश्वर! तुम्हें करना पड़ेगा अपने कानों को सक्रिय
 
सुनना पड़ेगा तुम्हें आम आदमी की आवाज
यह है प्रभु! तुमसे हम जनता की आवाज
 
तोड़कर निष्क्रियता तुम फिर से हो सक्रिय
भ्रष्टाचार और अराजकता को कर दो निष्क्रिय
 
इन्कलाब हो जन-मानस में, हर व्यक्ति में
चहुंओर गूंजे बस इन्कलाब-इन्कलाब
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख